30 अक्टूबर 2024 - 16:13
ईरान के उपराष्ट्रपति पद पर चुने गए सुन्नी नेता

सुन्नी बलूच नेता मंसूर बिजार को भी पेजेश्कियान कैबिनेट ने दक्षिण-पूर्वी सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया है

 शिया बहुल ईरान के राष्ट्रपति ने अपने सहायक के रूप में एक सुन्नी नेता अब्दुलकरीम हुसैनजादेह को को चुनते हुए उन्हें ग्रामीण विकास और वंचित क्षेत्रों का प्रभार सौंपा है। 

वहीं सुन्नी बलूच नेता मंसूर बिजार को पेजेश्कियान कैबिनेट ने दक्षिण-पूर्वी सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया है। 50 साल के मंजूर बिजार ईरान के पहले सुन्नी बलूच गवर्नर हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में हुए हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश अल-अदल ने ली थी।